सिंगरौली - श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक भूचाल विकलांग कोटे से नौकरी लेने वाले नवनीत पाण्डेय की सेवा हुई समाप्त रिकवरी के लिए भी हुआ है आदेश।
सिंगरौली - श्रम विभाग में बड़ा प्रशासनिक भूचाल विकलांग कोटे से नौकरी लेने वाले नवनीत पाण्डेय की सेवा हुई समाप्त रिकवरी के लिए भी हुआ है आदेश।
लंबे समय से सुर्खियों में रहे श्रम निरीक्षक नवनीत कुमार पांडेय की सेवा शासन ने समाप्त कर दी है। जानकारी के मुताबिक उनकी नियुक्ति को लेकर मामला हाईकोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। न्यायालय के निर्देशों के बाद श्रम आयुक्त इंदौर संदीप जीआर द्वारा जारी आदेश में उन्हें पद से पृथक करने की कार्रवाई की गई।
नवनीत पांडेय पहले रीवा, सीधी, कटनी समेत कई जिलों में पदस्थ रहे और करीब दो वर्ष पूर्व उनकी सिंगरौली में पुनः पदस्थापना हुई थी। सेवा समाप्ति के आदेश के बाद श्रम विभाग सहित प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति को लेकर दिव्यांग कोटा के लाभ लेने संबंधी मामला भी चर्चा में रहा, जिसकी शिकायत और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह कार्रवाई सामने आई है। फिलहाल विभागीय गलियारों में पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है।