बालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं के नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन
बालिया ग्लोबल एकेडमी में छात्राओं के लिए नेतृत्व चयन समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री कमल कांत वालिया, श्रीमती इन्दु वालिया, मैनेजर श्री रमाकांत वालिया, श्रीमती रुचिका वालिया, श्री अश्विन वालिया एवं श्रीमती जाह्नवी वालिया ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों का चयन विभिन्न नेतृत्व पदों जैसे हैड बॉय, हैड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन और इको क्लब कैप्टन के लिए उनके आत्मविश्वास, अनुशासन, योग्यता और कार्य क्षमता के आधार पर किया गया। हैड बॉय सिद्धार्थ डोडवाल, हैड गर्ल तनिष्का सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन पूर्व प्रताप सिंह, इको क्लब कैप्टन अंश कुमार, और अन्य पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। प्रबंधक श्री कमल कांत वालिया ने पदधारी छात्राओं को उनकी जिम्मेदारी सौंपी और आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता सिवाच ने कहा कि नेतृत्व केवल पद पाने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने का कार्य है और चयनित छात्राओं को प्रेरणा दी।