पूरनपुर में नाबालिग किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
पूरनपुर : एक महिला ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, 15 मई को लड़की रिश्तेदारी गई थी और घर पर अपनी मां को छोड़ गई थी। 16 मई की सुबह करीब 5 बजे जब मां ने बेटी को घर पर नहीं पाया, तो उसे खोजा गया लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। महिला ने बताया कि लड़की के साथ एक तोला झुमकी, अंगूठी, पेंडल, चांदी की पायल और 50000 रुपये भी थे।
महिला ने कहा कि लड़की की शादी तय होने के बाद उसे अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन आते थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।