logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रास्ता भटकने से अंबाला की बजाय पटियाला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी, पंचकूला पुलिस ने 4 घंटे के अंदर किशोरी को सकुशल बरामद किया

पंचकूला/ 20 मई:-हरियाणा के पंचकूला जिला में महिला व बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और संवेदनशील है। पंचकूला अपनी रिश्तेदारी में आई एक 17 वर्षीय किशोरी, जो कि 19 मई को वापस अंबाला जाते समय रास्ता भटकने के कारण गलत बस में बैठकर पंजाब के पटियाला पहुंच गई थी, उसे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह पूरी घटना 19 मई की है, जब अंबाला की रहने वाली किशोरी पंचकूला में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई हुई थी। मिलने के बाद जब वह वापस अंबाला लौटने के लिए पंचकूला से निकली, तो अनजाने में वह गलत बस में सवार हो गई और वह सीधे पटियाला, पंजाब पहुंच गई। किशोरी के अचानक लापता होने और गलत जगह पहुंचने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची, रामगढ़ चौकी के इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम में एएसआई करम सिंह, मुख्य सिपाही विकास, होमगॉर्ड प्रिंस और महिला होमगॉर्ड दया को शामिल किया गया था। टीम ने तकनीकी सहायता से महज 4 घंटे के के भीतर पटियाला से उसे सकुशल बरामद कर लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके माता-पिता और परिजनों को सौंप दिया गया।

एसीपी विक्रम नेहरा ने साफ संदेश देते हुए कहा है कि जिला पंचकूला में महिला सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। विशेष रूप से गुमशुदा बच्चियों और महिलाओं से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा।

2
210 views

Comment