logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साइकिल अपनाइए स्वास्थ्य बचाइए, देश का तेल बचाइए

अतरौली खबर माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर प्रतिदिन अपने घर से शान्ति नगर कॉलोनी नरोना 12 नं. स्थित अपने प्रतिष्ठान खुशी उन्नति वैद्य आरोग्य केंद्र तक साइकिल से आना-जाना करते हैं। उनका कहना है कि यदि लोग रोज थोड़ा समय साइकिल चलाने को दें, तो घुटनों, पैरों और कमर दर्द जैसी आम समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग छोटी दूरी के लिए भी मोटरसाइकिल और कार का उपयोग करते हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ती है और प्रदूषण भी फैलता है। वहीं साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है, हृदय मजबूत होता है, वजन नियंत्रित रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है।
साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वच्छ पर्यावरण की ओर बढ़ता हुआ एक सकारात्मक कदम है। यदि हर व्यक्ति छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग शुरू कर दे, तो देश का करोड़ों लीटर तेल बचाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकता है।
“स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और मजबूत राष्ट्र — साइकिल चलाने से ही संभव है।”

25
254 views

Comment