logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बांसवाड़ा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, जिला शिक्षा अधिकारी शफ़ब अंजुम APO

बांसवाड़ा | राजस्थान
बांसवाड़ा जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी शफ़ब अंजुम को तत्काल प्रभाव से APO (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार शफ़ब अंजुम को आगामी आदेश तक “कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर” में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय आदेश में उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने की बात भी कही गई है।

जानकारी के अनुसार कथित शिक्षिका सरिता बोला को निलंबन के बाद नियमों के विरुद्ध बहाल किए जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार यह वही अधिकारी हैं जिन्हें वर्ष 2024 में भी APO किया गया था। अब एक बार फिर शिक्षा विभाग में हुई इस कार्रवाई को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है।

विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधिकारी को तुरंत शाला दर्पण से कार्यमुक्त कर बीकानेर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासनिक स्तर पर चर्चाएं जारी हैं।

न्यूज़ सोर्स:
राजस्थान शिक्षा विभाग आदेश पत्र एवं स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स।

डिस्क्लेमर:
यह समाचार उपलब्ध आदेश पत्र एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। मामले से जुड़ी विभागीय प्रक्रिया जारी है।

0
0 views

Comment