logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोटा के ज्योतिषाचार्य पुरन चन्द सोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार उन्मूलन संस्थान के जिला अध्यक्ष नियुक्त

कोटा। शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी पुरन चन्द सोनी को अखिल भारत भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान द्वारा जिला कोटा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थान द्वारा भारत भ्रमण के दौरान कोटा प्रवास में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की अनुशंसा से प्रभावित होकर प्रदान की गई। राष्ट्रीय सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रदेश संयोजक डॉ. श्याम बिहारी दिनकर ने पूरन चंद सोनी को नियुक्ति पत्र दिया जल्द ही यह अपने कार्यकारिणी का विस्तार करके शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा
संस्थान ने पुरन चन्द सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन कोटा जिले में सामाजिक सरोकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

0
0 views

Comment