logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिल भारतीय त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय बैठक धम्बोला डूंगरपुर मे सम्पन्न.

प्रेस नोट

अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान की राष्ट्रीय बैठक धंबोला (डुंगरपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संयोजक श्री भूपेंद्र पंड्या ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धंबोला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य श्री हादिक कुमार जी पंड्या शास्त्री उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रियकांत पंड्या सिमलवाड़ा,लक्ष्मी नारायण पंड्या (उदयपुर), सुनील जोशी इंदौर,पवन अमरावत (उदयपुर), विनोद पांडे (उदयपुर), मुकेश भाई (अहमदाबाद) एवं महेश भाई गौर (अहमदाबाद) हँसमुख पंड्या सिमलवाड़ा,हर्षू भाई मालपुर शामिल रहे।

संस्थान के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री अनिल पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, चोखला अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी, संभागीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से मध्यप्रदेश प्रांत के डॉक्टर ओमप्रकाश जोशी सैलाना अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वागत उदबोधन धंबोला ईकाई अध्यक्ष दिनेश पण्ड्या ने दिया

बैठक में विभिन्न चोखलाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें छप्पन ऊटी मेवल के लीलाराम त्रिवेदी, सुरेश फ़ालोजिया,राजू जानी,रमाकांत सक्रावत,वागड़ चोखला के द्वारिका प्रसाद जोशी, रवींद्र उपाध्याय,दीपक त्रिवेदी,जगदीश जोशी,नरेश त्रिवेदी,प्रवीण जोशी,नंदकिशोर पण्ड्या,कल्पेश उपाध्याय,अशोक जोशी,सुधीर भट्ट,हितेश भगोरा,लक्ष्मीदत्त उपाध्याय,वासुदेव जोशी,भोगीलाल जोशी,जयेश जोशी,विद्याशंकर शुक्ल, महेश जोशी,दिलीप पण्ड्या,प्रवीण जोशी सेमलिया

चौरासी चोखला के किशोर भाई पंड्या, कन्हैयालाल पंड्या,किरीट पंड्या,जयेश पंड्या

तलपोत चोखला के पूर्व अध्यक्ष गणेश जी त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष भारत मेहता,प्रकाश जी उपाध्याय, जयशंकर पंड्या, भरत पंड्या दिनेश पंड्या एवं मनिलाल पंड्या ,उमाशंकर भट्टजी उपस्थित रहे।जवास चोखला अध्यक्ष सुरेश व्यास,यशवंत व्यास,शम्भूलाल मेहता, संजीव पानेरी

पथोक चोखला से नव मनोनीत अध्यक्ष अशोक ठाकुर (नवागांव) , भी उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी (बड़ोदिया), संभाग सचिव महेश जोशी (नवागांव) ,नारायणलाल भट्ट,केशव पण्ड्या,सुभाष भट्ट,गोमतीशंकर पंड्या ,नवीन त्रिवेदी धर्मेंद्र उपाध्याय ,एवं वागड़ चोखला सचिव अशोक पंड्या भी बैठक में शामिल हुए।
महिला प्रतिनिधियों में पुष्प लता उपाध्याय,जयश्री बेन भीलुड़ा,सुनीता शुक्ला आँजना,गायत्री पुरोहित पोरडा ,दया भट्ट

कुशलगढ़ से हेमेन्द्र पण्ड्या,अरुण जोशी,तिलोत्तमा पण्ड्या उपस्थित रहे
बैठक के दौरान संस्थान के संयोजक श्री भूपेंद्र पंड्या ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 22 जून 2026 को उदयपुर के सेक्टर-14 में समाज के लिए प्रस्तावित पाँच मंजिला बहुउद्देश्यीय भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के विभिन्न प्रांतों से लगभग 10,000 से अधिक त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाजजन एकत्रित होंगे।
उक्त कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मुख्य आतिथ्य रहेगा,

बैठक में इस भव्य आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गईं।

अंत में 22 जून के कार्यक्रम पत्रक चोखला अध्यक्षों को और विविध प्रांतों के पदाधिकारियों को वितरित किए गए एवं समाज की एकता, संगठन और विकास को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

संचालन राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी एवं संभागीय सचिव महेश जोशी ने किया

आभार कन्हैयालाल पंड्या धंबोला ने व्यक्त किया

22
2588 views

Comment