गया से लापता मासूम बरामद, महिला रंजू देवी गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के ओबरा मंदिर परिसर से 4 वर्षीय मासूम बच्चे के लापता होने पर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में महिला रंजू देवी बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाती दिखाई दी।
गया जंक्शन और आसपास के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बच्चे को गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेल्हा ब्रिज इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। रंजू देवी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जारी है। इस केस का तार्किक निष्कर्ष निकाला जाएगा ताकि भविष्य में बच्चों के गायब होने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।