महाराष्ट्र के हाफिज मंजूर साहब का निधन, मुस्लिम समाज में शोक
महाराष्ट्र : अमीर-ए-दावत-ए-तबलीग हाफिज मंजूर साहब के इंतकाल की खबर से पूरे महाराष्ट्र और देशभर के मुस्लिम समाज में गहरा शोक और दुख का माहौल है। हाफिज मंजूर साहब ने अपनी पूरी जिंदगी दीन की सेवा, समाज सुधार और लोगों को नेक रास्ता दिखाने में बिताई।
उनके निधन से मुस्लिम समाज ने एक महान धार्मिक नेता और समाजसेवी खो दिया है। विभिन्न समुदायों के लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अल्लाह तआला से प्रार्थना है कि वह मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में उच्च स्थान दें और उनके चाहने वालों को sabr प्रदान करें।