logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हसपुरा में मनरेगा कानून वापस लेने को लेकर धरना

हसपुरा / औरंगाबाद : हसपुरा प्रखंड के धुसरी गांव के मनरेगा भवन पर खेत मजदूर यूनियन ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। इस धरने की अध्यक्षता महेंद्र पासवान ने की। पूर्व प्रखंड प्रमुख नागेश्वर सिंह, अधिवक्ता चंद्रशेखर सिंह, अवध किशोर सिंह, अरुण कुमार, नंद गोपाल यादव, विजय राजवंशी, श्री किशुन राम, राहुल कुमार, योगेंद्र राजवंशी, राम केसर ठाकुर, राजकुमार, मनोज कुमार सहित अनेक वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया।

सभा के वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर गरीब मजदूरों और किसानों के प्रति अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारों को गरीब मजदूरों और किसानों की कोई चिंता नहीं है। सभी वक्ताओं ने मनरेगा कानून वापस लेने की एकसुर में मांग की और केंद्र एवं राज्य सरकार को किसान व मजदूर विरोधी करार दिया।

3
146 views

Comment