logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया काबू, चुराई गई 5 बाइक-स्कूटी बरामद, नंबर प्लेट तोड़कर मिटाता था पहचान

पंचकूला/ 20 मई:-पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद की गई, जबकि उसकी निशानदेही पर अन्य चोरीशुदा दो मोटरसाइकिलें और दो एक्टिवा भी बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर मोहाली क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था तथा चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट तोड़कर या हटाकर पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास करता था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार साथी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में गश्त के दौरान सेक्टर-14 स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड के पास झुग्गियों के नजदीक सड़क किनारे एक एक्टिवा पर बैठे दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि एक्टिवा चला रहा युवक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज: पकड़े गए युवक की पहचान सोनू उर्फ असिम कुमार प्रसाद निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार जिला मोहाली, पंजाब के रूप में हुई है। हमारी टीम द्वारा जब एक्टिवा की जांच की गई तो उसकी आगे और पीछे की नंबर प्लेट गायब मिली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर एक्टिवा को मोहाली क्षेत्र से चोरी किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसका साथी मोहाली व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय होकर दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपी ने फेस-1 की ग्रीन बेल्ट क्षेत्र से अन्य दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा भी बरामद की गईं। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि इन वाहनों की नंबर प्लेटें तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दी गई थीं।

पुलिस द्वारा आरोपी के फरार साथी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया है।

0
0 views

Comment