बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर 25 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
*AIMA न्यूज एजेंसी| 20 मई 2026*
*स्थानीय समाचार*
*बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर 25 मई से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान*
*रेलवे ने चस्पा किया नोटिस, खुद न हटाने पर होगी कार्रवाई*
*बृजमनगंज, महाराजगंज*
पूर्वोत्तर रेलवे ने बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर और रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 25 मई 2026 की तिथि निर्धारित की है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
*नोटिस में क्या लिखा है:*
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) बढ़नी की ओर से जारी नोटिस में सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि बृजमनगंज रेलवे स्टेशन परिसर/रेल भूमि से अतिक्रमण हटाने की तिथि 25.05.2026 को निर्धारित की गई है।
रेलवे प्रशासन ने अनुरोध किया है कि दिनांक 25.05.2026 से पूर्व रेल भूमि में चिन्हित किए गए मकान, दुकान, बाउंड्रीवॉल आदि को लोग अपने स्तर से तोड़कर हटाना सुनिश्चित करें।
*नहीं हटाया तो रेलवे खुद हटाएगा:*
नोटिस में साफ लिखा है कि यदि 25 मई तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत चिन्हित किए गए सभी अतिक्रमण को रेलवे द्वारा तोड़कर हटा दिया जाएगा। इसकी क्षतिपूर्ति की जिम्मेदारी रेलवे विभाग की नहीं होगी।
*स्थानीय लोगों में चर्चा:*
नोटिस चस्पा होने के बाद स्टेशन परिसर के आसपास रहने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों में हड़कंप है। कई लोगों का कहना है कि उन्हें चिन्हित किए जाने की जानकारी नहीं दी गई। वहीं रेलवे का कहना है कि सर्वे के बाद अतिक्रमण चिन्हित कर लिए गए हैं।