पंचकूला: पार्षद दीपक गर्ग का दवाइयों से अभिनंदन
पंचकूला: वार्ड-13 से नव निर्वाचित नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग का सेक्टर-3 स्थित देवीनगर में एक अनोखे अंदाज में अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट रजिस्टर्ड पंचकूला एवं रोटरी क्लब ऑफ ट्राईसिटी पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि पार्षद दीपक गर्ग को पारंपरिक लड्डू या पैसों से तोलने के बजाय उनके वजन के बराबर दवाइयों से तोला गया। अध्यक्ष दिनेश बंसल ने बताया कि यह पहल समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकें।
कार्यक्रम में कांटे पर दवाइयों को रखकर दीपक गर्ग के वजन के बराबर तोला गया और बाद में इन दवाओं का वितरण जरूरतमंदों में किया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश बंसल, युवराज गोयल, दिनेश गुप्ता, बिजेंद्र गाहल्यान, पवन कुमार बंसल, नवीन गर्ग, अशोक अग्रवाल, नरेश शर्मा, रविंद्र गोयल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।