logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायबरेली में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और आर्थिक संकट पर हमला बोला

रायबरेली: राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखे बयान दिए। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है। राहुल गांधी ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और युवाओं की रोजगार संकट पर चिंता जताई।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री पर भी हमला करते हुए कहा कि RSS के लोगों से कहें कि वे गद्दार हैं। राहुल गांधी ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब आर्थिक संकट गहराएगा तो मोदी टीवी पर आकर अपनी गलती नहीं मानेंगे। इस बयान के बाद सभा में समर्थकों ने नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने उनके बयानों को आपत्तिजनक बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे जनता की समस्याओं को उजागर करने वाला बताया।

12
1152 views

Comment