पंचकूला: नव निर्वाचित पार्षद दीपक गर्ग का दवाइयों से अभिनंदन
पंचकूला: वार्ड-13 से नव निर्वाचित नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग का सेक्टर-3 स्थित देवीनगर में एक अनोखे अंदाज में अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज ट्रस्ट रजिस्टर्ड पंचकूला एवं रोटरी क्लब ऑफ ट्राईसिटी पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। पारंपरिक लड्डुओं या पैसों की बजाय दीपक गर्ग को उनके वजन के बराबर दवाइयों से तोला गया।
संस्थाओं के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने बताया कि यह पहल समाज सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि जरूरतमंद लोगों को मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जा सकें। कार्यक्रम में दवाइयों को कांटे पर रखकर दीपक गर्ग के वजन के बराबर तोला गया और बाद में इन्हें जरूरतमंदों में वितरित किया जाएगा। अध्यक्ष दिनेश बंसल, युवराज गोयल, दिनेश गुप्ता, बिजेंद्र गाहल्यान, पवन कुमार बंसल, नवीन गर्ग, अशोक अग्रवाल, नरेश शर्मा, रविंद्र गोयल, सतीश मंगला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष भी उपस्थित थे।