जनता दर्शन में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन के दौरान प्रातः 10 बजे से आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनकर अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की गई ताकि शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।
जमीन से संबंधित समस्याओं के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेगी। जनता को भी सूचित किया गया कि वे अपनी शिकायतें प्रार्थना पत्र के रूप में जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी शिकायतों के लिए सबसे पहले संबंधित अधिकारी को अवगत कराना आवश्यक है।