HPSC दफ्तर घेराव पर बवाल! उम्मीदवारों पर पुलिस कार्रवाई, युवतियां भी हिरासत में
पंचकूला। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) कार्यालय के घेराव के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रदर्शन के दौरान कई कैंडिडेट्स को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा और हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में कई युवतियों को भी हिरासत में लिए जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
#HPSC #Panchkula #Haryana #PoliceAction #CandidatesProtest #BreakingNews #samacharsansarnews24