मानपुर रोड़ पर बिजली के पोल में लगी भीषण आग को फायर टीम द्वारा सकुशल बुझाया गया।
काशीपुर:-दिनांक *18.05.2026* को समय रात्रि के 10:21 बजे पीएफटी सेट के माध्यम से फायर स्टेशन काशीपुर को सूचना प्राप्त हुई की शांति नगर कॉलोनी मानपुर रोड काशीपुर में एक बिजली के खंबे में आग लगी है सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन काशीपुर से *अग्निशमन अधिकारी श्री श्याम सिंह* के दिशा निर्देशन में 01 फायर यूनिट उक्त घटना स्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पहुंच कर देखा कि आग बिजली के पोल में लगी थी जो तेजी से आवासीय क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी | त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वप्रथम फायर यूनिट द्वारा विद्युत विभाग को कॉल करके बिजली शटडाउन कराकर फायर यूनिट काशीपुर द्वारा मिनी हाई प्रेशर से 01 होज रील फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना आरंभ किया गया तथा अग्निशमन कार्य के दौरान अचानक विद्युत विभाग द्वारा पुनः लाइट ऑन कर दी गई |विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण फायर सर्विस चालक व फायरमैन को बिजली का झटका लगा जिसकी सूचना तत्काल सी०सी०आर काशीपुर को दी गई| तत्पश्चात आग पर लगातार पंपिंग कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया,तथा आग से कोई मानवीय जनहानि नहीं हुई |
बात समाप्त अग्निशमन कार्य के फायर यूनिट एफ०एस उपस्थित हुई|
फायर यूनिट में सम्मिलित कर्मचारी निम्नलिखित है-
चालक संदीप कुमार असनावड़े फायरमैन आकाश गैरोला |