logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरानपुर कटरा: बीमार सफाई कर्मी ने की आत्महत्या

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर: देखा गया है कि सन 2020 से आत्महत्या करने की दर में देश भर में 11प्रतिशत दर से वृद्धि हुई है। देश के अंदर 90प्रतिशत की हालत बड़ी दयनीय है। सरकारें चाहें विकास के पक्ष में कितने भी आंकड़े पेश करे? इसी श्रृंखला में राम नगर कॉलोनी में 50 वर्षीय सफाई कर्मी गुड्डू लाल ने बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुड्डू लाल मूल रूप से नवादा के रहने वाले थे और ग्राम पहाड़पुर गोटिया में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ राम नगर कॉलोनी में रह रहे थे। आधी रात के बाद अकेले कमरे में उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या की। परिजन जब शव को लटका पाया तो चीख-पुकार मच गई और पड़ोसी भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि गुड्डू लाल लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे वे मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी पत्नी गुड्डी देवी, बेटी खुशबू और बेटे पवन व प्रियांशु इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

0
0 views

Comment