भीषण गर्मी के कारण यू पी मे समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा।
यूपी में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के चलते प्रशासन ने 20 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है, जिससे 15 जून 2026 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। आगरा और कानपुर जैसे शहरों में 44°C से अधिक तापमान के कारण 12वीं तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं,पहले के आदेश में कई जिलों में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।
उत्तर प्रदेश में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेंगी।भीषण गर्मी और हीटवेव के अलर्ट के बाद जिलों के डीएम ने छुट्टियां घोषित की हैं।नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों पर यह आदेश लागू है।कुछ जिलों में 9वीं से 12वीं तक के लिए ऑनलाइन क्लासेज जारी रह सकती हैं।बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन ने स्कूलों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। अभिभावकों को सलाह है कि वे अपने स्कूल से छुट्टियों की सटीक जानकारी की पुष्टि करें।