logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीभीत हजारा पुलिस ने नेपाली तस्कर को स्मैक के साथ पकड़ा

पीलीभीत: हजारा पुलिस ने एसएसबी टीम के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाकर संदीप के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान एक नेपाली तस्कर को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिलर संख्या 782 बटा 7 के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपी वीर बहादुर धामी को घेराबंदी कर पकड़ा, जबकि उसका साथी बलवीर उर्फ वीरू मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी वीर बहादुर धामी ने पूछताछ में बताया कि वह नेपाल के कंचनपुर जिले का निवासी है और स्मैक बेचने का काम करता है। आरोपी ने फरार साथी का नाम बलवीर उर्फ वीरू बताया जो टाटरगंज का निवासी है। तलाशी में 11 ग्राम स्मैक, मोबाइल, नेपाली सिम, राष्ट्रीय प्रचारक पत्र और नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

संवाददाता अयान की रिपोर्ट

0
890 views

Comment