कौशांबी : पति-पत्नी विवाद में पति की मौत
कौशांबी : पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोसा गांव में एक पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति की मौत हो गई। घटना तब हुई जब पति पप्पू केवट शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी गुड़िया से विवाद हुआ।
विवाद के दौरान पत्नी गुड़िया ने पत्थर से पति पर हमला किया। गंभीर चोट लगने पर पप्पू केवट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।