अमृतसर में लू का कहर, तेज गर्मी की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल
अमृतसर में लू का कहर, तेज गर्मी की वजह से लोगों का घरों अमृतसर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की जिंदगी पर बुरा असर डाला है। लू की वजह से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है और आज शहर का टेम्परेचर करीब 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।
दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक कम देखा गया। खासकर टू-व्हीलर चलाने वालों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं और अपने साथ पानी की बोतलें भी रख रहे हैं। कई लोग समय-समय पर पानी पीकर खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
गर्मी के खतरे को देखते हुए लोग सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। शहर में नींबू पानी, शिकंजवी और तरबूज की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय निवासी लवप्रीत सिंह ने कहा कि गर्मी के कारण दिन में घर से निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पानी के बिना घर से निकलना मुमकिन नहीं है। डॉ. हरजाप सिंह ने लोगों को सलाह दी कि वे तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। वहीं, स्थानीय निवासी मंदीप सिंह और राहुल ने कहा कि दोपहर के समय सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है और लोग गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।
Punjab Kesari
News Editor
Kamini