निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत खंड बरवाला व रायपुररानी की बीपीआईयू सम्पन्न
प्रत्येक खंड के 5-5 उत्कृष्ट प्रिंट रिच कक्षा कक्षो के अध्यापकों को सम्मानित किया गया
क्लास रेडीनेस कार्यक्रम एनरोलमेंट अभिवृद्धि पर रहा विशेष बिंदु
पंचकूला 19 मई: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत बरवाला व रायपुर रानी खंड की ब्लॉक प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट की मई माह की मासिक बैठकों का आयोजन सम्बंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में समापन हुआ जिसमें जिला ऍफ़ एल एन समन्वयक एवं जिला पंचकूला में निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठकों का आयोजन खंड बरवाला व रायपुर रानी दोनों खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी संजू शर्मा की अध्यक्षता में बी पी आई यू का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिव्या व गुरुसेवक सिंह नें पीपीटी के माध्यम से क्लस्टर व विद्यालय वार एनरोलमेंट प्रगति, मेटर,मॉनिटर विजिट कंप्लायंस, क्लास रेडीनेस कार्यक्रम प्रगति, मेंटर रहित क्लस्टर की कार्ययोजना व विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों की के आबँटन को विस्तार से प्रस्तुत किया । खंड बरवाला की बी पी आई यू में प्रिंट रिच कक्षा कक्ष प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुमन लता राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला खटौली,
रेखा ठाकुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला नग्गल,
श्री लता राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला बरवाला,ममतेश व रीटा, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला भरेली रायपुर रानी की बी पी आई यू में अमिता पी.आर. टी. रा. प्रा. पा. जासपुर, नरेंद्र पाल पी.आर. टी. रा. प्रा. पा. गोलपुरा, रीना देवी पी.आर. टी. रा. प्रा. पा. भूड, शालिनी पी.आर. टी. रा. प्रा. टाबर और प्रीति वधवा पी.आर. टी. रा. प्रा. पा. रामपुर ठडयों को उत्कृष्ट प्रिंट रिच कक्षा कक्ष के लिए सम्मानित किया गया सम्मानित भी किया गया ।प्रत्येक बैठक में संबंधित ब्लॉक्स के मेंटोर्स उपस्थित रहे ।