भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का नया मोड़
भोपाल: राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है। इस केस में नया मोड़ तब आया जब ट्विशा के इलाज करने वाले प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी बात रखी।
डॉ. त्रिवेदी ने मरीज की गोपनीयता का हवाला देते हुए ट्विशा के इलाज से जुड़ी विस्तृत जानकारियां साझा करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेत जरूर दिए हैं, जो जांच में मददगार साबित हो सकते हैं।