logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मईया सम्मान योजना सत्यापन को लेकर उमड़ी भीड़



मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर अंचल कार्यालय में मंगलवार को मईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुबह से ही महिलाएं कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई।

अधिक भीड़ होने के कारण कार्यालय परिसर में काफी चहल-पहल रही। कई महिलाओं ने समय पर सत्यापन कार्य पूरा कराने की मांग की, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। मौके पर शिल्पी देवी, सुनीता देवी, निक्की झा, मीना देवी, पूजा देवी, गायत्री देवी, कंचन देवी समेत दर्जनों से अधिक की संख्या में लाभुक महिला उपस्थित थे।

5
708 views

Comment