महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने की बैठक
मधुपुर/संवाददाता। स्थानीय राजबाड़ी रोड स्थित एक होटल के सभागार मे युवा कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यो की बैठक हुई ।
बैठक विधानसभा अध्यक्ष सूरज कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस दौरान सूरज कुमार साह ने केंद्र की मोदी सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है ।
वर्तमान मे महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं बदली तो युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। बैठक में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। मौके पर गोल्डी खान, विवेक कुमार, संजय कुमार आदि मौजुद थे।