logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बुलंदशहर गुलावठी में किसान यूनियन का थाने पर प्रदर्शन

बुलंदशहर: गुलावठी थाना क्षेत्र के ग्राम सेठा में दो पक्षों के विवाद के बाद किसान यूनियन ने थाने में प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया लेकिन निष्पक्ष जांच किए बिना शाम को एक पक्ष को छोड़ दिया। इस कार्रवाई के विरोध में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुलावठी थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा पर एकतरफा कार्रवाई और अभद्र भाषा प्रयोग का आरोप लगाया। संजय सोलंकी ने बताया कि दो दिन पहले ही मिठेपुर चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के दौरान कोतवाल ने कहा था कि "जहां शिकायत करनी है कर लो, मुझ पर कोई फर्क नहीं पड़ता।" हंगामे के बाद मिठेपुर चौकी इंचार्ज ने एक घंटे में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता लौट गए।

0
0 views

Comment