logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

137 विद्यालयों में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन


मधुपुर/संवाददाता ।

अनुमंडल अंतर्गत करौं प्रखंड के 137 विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।

इसी के तहत प्राथमिक विद्यालय बरजोरा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सियाकनारी, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुचलापहाड़ी आदि विद्यालयों में प्रथम दिवसीय समर कैंप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया' जिसमें खेल एवं फिटनेस के तहत योग अभ्यास, छोटी दौड़, तीन टांग दौड़ की, मेंढक दौड़, बैलेंस गेम सृजन के संग बचपन के तहत मिट्टी के खिलौने लकड़ी के खिलौने, कागज के खिलौने, झारखंड के संस्कृति से जुड़ी वस्तुओं का निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया'।

विद्यालय के कुल नामांकित 42 में 40 उपस्थित छात्र छात्राओं ने समर कैंप में भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक एरिक मुर्मू एवं सहायक अध्यापक धीरेंद्र कुमार राय, जर्मन तुरी, पुष्पा देवी, अमरनाथ चौधरी आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

2
742 views

Comment