logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेलीबाग स्थित राजीव नगर, घोसीयाना में गहराया बिजली संकट, जनता में भारी रोष

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News

संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)



लखनऊ। राजधानी के तेलीबाग क्षेत्र स्थित राजीव नगर, घोसीयाना में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। बिजली कभी कुछ मिनटों के लिए आती है तो फिर कई घंटों तक गायब हो जाती है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



क्षेत्रवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। घरों में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो रही है। रात के समय बिजली न होने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है और गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।



स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है और जनता अब सरकार एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द राहत की मांग कर रही है।



क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुचारु कराया जाए ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। अब देखने वाली बात होगी कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

21
1394 views

Comment