logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहरी क्षेत्र में मकानों की गणना का कार्य शुरू गली-मुहल्ले में घूम-घूमकर डाटा तैयार कर रहे शिक्षक

संवाददाता, देवघर
जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ हो गया है.

इस अवसर पर शिक्षकों की टोली एक बार फिर गली-मुहल्लों में घूम-घूम कर मकानों की गणना कर रही है. इसमें प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थलों व मकानों का निरीक्षण किया जा रहा है.

उनका नजरी नक्शा निर्माण और हाउस लिस्टिंग कार्य मुख्य रूप से शामिल है.

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित टीचर अरविंद राज जजवाड़े सुपर वाइजर के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने बताया कि उनकी

अपनी टीम के साथ सुपरवाइजर सह शिक्षक अरविंद राज जजवाड़े.

टीम देवघर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 व 16 में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक संख्या 135, 136, 141, 143, 145 और 147 के अंतर्गत मकानों की गणना कर रहे हैं. पहले दिन टीम के साथ कृष्णापुरी, तिवारी चौक, हनुमान टिकरी, देवघर कॉलेज रोड, जटाही मोड, इत्यादि जगहों में नजरी नक्शा बनाया.

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संध्या छह बजे एक बार कॉल करने की अपील की है. उनकी टीम में पूनम कुमारी, प्रीति सिंह, प्रीति कुमारी, वंदना बिट, बेबी देवी और कुंदन कुमार मिश्र आदि हैं.

19
70 views

Comment