लखनऊ : पुराना नीम का पेड़ दीवार और छत को नुकसान पहुंचा रहा है
लखनऊ : एक पुराना नीम का पेड़ घर की दीवार एवं छत को नुकसान पहुंचा रहा है। इस समस्या की शिकायत 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर और उद्यान विभाग, नगर निगम लखनऊ को की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद शिकायत लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार को लिखित रूप में दी गई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसके लिए प्रशासन और क्षेत्रीय लोग जिम्मेदार होंगे, जो पीछे रहकर मंदिर के नाम पर कब्जेदारी दिखा रहे हैं। वे लोग पेड़ को काटने की अनुमति नहीं देते क्योंकि इसे पूजनीय मानते हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि घर में रहने वाले लोगों को हानि होती है तो दबंगाई दिखाने वाले लोग जिम्मेदार होंगे। मुख्यमंत्री पोर्टल और उद्यान विभाग से भी कोई सहायता या पेड़ कटवाने की अनुमति नहीं मिली है।