गिरिडीह: नाबालिग लड़की का शव बरगंडा-पावर हाउस रोड पर मिला
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के पास बुधवार सुबह 17 वर्षीय पायल कुमारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की बेटी है। पायल तीन दिनों से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पायल कुमारी के रूप में की। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजन दुखी हैं।