logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोरबा पुलिस ने मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया

कोरबा : थाना दीपका पुलिस ने 22 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट की घटना में आरोपियों चन्दन सिंह और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेजा है। प्रार्थी राहुल सिंह ने बताया कि वह ड्यूटी से लौटते समय क्रांति दुकान के पास राहुल सिंह, चन्दन सिंह और उनके साथियों द्वारा अपने वाहन से आकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। आरोपियों ने कुछ लोगों के आने पर उसे वहीं छोड़कर भाग गए।

प्रार्थी ने अपने इलाज के बाद थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 109(1), 296, 351(3), 3(5) बी एन एस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से भी निकाला गया है। गिरफ्तार आरोपियों में चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह और राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह शामिल हैं, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के मानियाराडीह के निवासी हैं और वर्तमान में झाबर थाना क्षेत्र में रहते हैं।

4
193 views

Comment