logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेलीबाग के गांधीनगर क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में लोग परेशान

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
संदीप शास्त्री (ब्यूरो चीफ)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र स्थित गांधीनगर और आसपास के इलाकों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले लगभग 24 घंटे से बिजली नहीं आने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में तापमान करीब 48 डिग्री तक पहुंचने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि लगातार बिजली बाधित रहने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि शिकायत के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन व्यस्त मिला या फोन रिसीव नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय जनता ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने तथा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

7
591 views

Comment