बल्लभगढ़: भाजपा सेवा प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों को लेखन सामग्री व पानी की बोतले वितरित की
बल्लभगढ़: राजकीय प्राथमिक पाठशाला सब्जी मंडी में भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर सेवा प्रकोष्ठ द्वारा जिला संयोजक महेश कुमार के नेतृत्व में एक सौ पचास बच्चों को पुस्तिका, कलर पेंसिल और फल वितरित किए गए। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छह विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए थर्मस पानी की बोतल भेंट की गई। इस आयोजन में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पंडित मूलचंद शर्मा के भ्राता श्री टीपर चंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा प्रकोष्ठ के कार्य की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमति स्वराज सिंह, संगीता नेगी, सुषमा यादव, सेवा प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य मति रेनू, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, उपाध्यक्ष सुनील बंसल, शिक्षाविद समर देशवाल, देविंद्र गौड़, जयभगवान, शशिबाला भारद्वाज एवं स्कूल स्टाफ और भाजपा सदस्य भी मौजूद थे। महेश कुमार ने बच्चों को अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा ए पी जे अब्दुल कलाम, कल्पना चावला, अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे कर्तव्यपरायण बनकर राष्ट्र को समर्पित होने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ ने उपस्थित सभी को जलपान कराकर धन्यवाद दिया।