जमशेदपुर: मानगो के पास केपीएस स्कूल के निकट स्पीड ब्रेकर बनाया गया
जमशेदपुर: मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल (KPS) के समीप बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह के भीतर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया गया है। यह पहल मेयर सुधा गुप्ता ने की थी, जिसके कारण स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या ने मेयर सुधा गुप्ता को स्कूल के पास तेज रफ्तार वाहनों की समस्या से अवगत कराया था और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर की मांग की थी। मेयर सुधा गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए आरसीडी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से गुजरने वाले वाहन हमेशा चिंता का विषय थे, लेकिन अब स्पीड ब्रेकर बनने से दुर्घटना की संभावना कम हो जाएगी और बच्चों की आवाजाही सुरक्षित होगी। लोगों ने मेयर सुधा गुप्ता की त्वरित पहल और प्रशासनिक सक्रियता की सराहना की है।