बरेली मंडल में पुराने मठाधीशों को उभरते युवाओं से बेचैनी
कटरा/शाहजहांपुर/बरेली/पीलीभीत: बरेली मंडल के रुहेलखण्ड क्षेत्र में समाज सेवा और राजनीति में नए उभरते युवा नेताओं के कारण पुराने मठाधीश और ठेकेदारों के बीच बेचैनी बढ़ गई है। लेखक और विचारक अशोक बिंदु ने बताया कि हर वार्ड, गांव, नगर और जनपद स्तर पर नए युवा चेहरे उभर रहे हैं, जिससे पुराने नेता और दल जनता की नजर में फिट नहीं बैठ पा रहे हैं।
कटरा नगर पंचायत चुनाव 05 मई 2026 को हुए, जिसमें पुराने दिग्गज नेताओं की हार देखी गई। इस चुनाव में राजनीतिक दलों, दिग्गजों, मठाधीशों, ठेकेदारों और प्रत्याशियों से अलग 150-225 नागरिकों की भूमिका भी निर्णायक रही, जिसने राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया। कई वर्षों से स्थापित परिवार और पुराने नेता नए व्यक्तियों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, वे जिन प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते हैं, वे अपेक्षित वोट नहीं दिला पा रहे हैं, जिससे चुनावी समीकरणों में बदलाव की संभावना बढ़ रही है।