सुबह की बड़ी खबरें | देश-दुनिया की हलचल पर खास नजर | 20 मई 2026
➡नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्डिक देशों के साथ भारत की साझेदारी को “नेचुरल पार्टनरशिप” बताया। टेक्नोलॉजी, ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
➡इटली- पीएम मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से अहम मुलाकात करेंगे। व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर बड़े समझौतों की उम्मीद जताई जा रही है।
➡बीजिंग- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वैश्विक हालात और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा होगी।
➡नई दिल्ली- BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए सितंबर में पुतिन के भारत आने की तैयारी तेज हो गई है। इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
➡सुप्रीम कोर्ट- CJI सूर्यकांत ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सड़क जाम कर आम लोगों को परेशान करना उचित नहीं।
➡देशभर- ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। कई शहरों में मेडिकल स्टोर बंद रहने की संभावना।
➡मुंबई- बांद्रा स्टेशन इलाके में रेलवे और प्रशासन का बुलडोजर एक्शन जारी है। अवैध झोपड़ियों को हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रहेगी।
➡महाराष्ट्र- खुद को भगवान बताने वाले अशोक खरात को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच चल रही है।
➡पश्चिम बंगाल- चुनावी हलचल के बीच फालता सीट पर राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। वहीं OBC आरक्षण व्यवस्था में बड़े बदलाव के बाद सियासत गरमा गई है।
➡तमिलनाडु- मुख्यमंत्री विजय द्वारा LTTE प्रमुख प्रभाकरन को श्रद्धांजलि देने पर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
➡NEET पेपर लीक- CBI जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। लातूर के एक बड़े कोचिंग नेटवर्क पर जांच एजेंसियों की नजर टिकी है।
➡अमेरिका- डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान पर हमला अंतिम समय में टाला गया। उन्होंने कहा कि कई देशों के दबाव के बाद फैसला रोका गया।
➡मौसम- मौसम विभाग ने अगले सप्ताह केरल में मानसून की एंट्री की संभावना जताई है, लेकिन कई राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बना रहेगा।
➡अर्थव्यवस्था- दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की सूची में कोई भारतीय कंपनी जगह नहीं बना सकी। शेयर बाजार में गिरावट का असर बड़ी कंपनियों की वैल्यू पर पड़ा है।
➡IPL 2026- राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी चर्चा में रही।