logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुबह की बड़ी खबरें | 20 मई 2026 | देश-दुनिया की हलचल एक नजर में


➡मॉस्को/बीजिंग- रूस और चीन ने वैश्विक आर्थिक मोर्चे पर अमेरिका को बड़ी चुनौती दी है। पुतिन और जिनपिंग ने तेल-गैस कारोबार डॉलर की बजाय रूबल और युआन में करने का ऐलान किया।

➡ईरान- संसद में एक विवादित प्रस्ताव को लेकर हड़कंप मच गया। प्रस्ताव में ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले को भारी इनाम देने की बात सामने आई है।

➡वॉशिंगटन- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौते की संभावना काफी बेहतर है और बिना युद्ध समाधान निकले तो उन्हें खुशी होगी।

➡नई दिल्ली- CJI सूर्यकांत ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन सड़क जाम कर आम लोगों को परेशान करना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

➡भारत- DRDO ने स्वदेशी तकनीक से तैयार ड्रोन मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल टैंक, हेलिकॉप्टर और दुश्मन ड्रोन को निशाना बनाने में सक्षम बताई जा रही है।

➡पश्चिम बंगाल- OBC आरक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कई जातियों को सूची से बाहर किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

➡राजस्थान- विधायक रविंद्र भाटी ने प्रशासन से वार्ता विफल होने पर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

➡नई दिल्ली- रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे की तैयारी तेज हो गई है। BRICS सम्मेलन में शामिल होने के लिए उनके नई दिल्ली आने की संभावना है।

➡इटली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंचे, जहां उनकी पीएम जॉर्जिया मेलोनी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है।

➡दिल्ली- राजधानी में भीषण गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया और बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बना दिया।

➡सुप्रीम कोर्ट- आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों को भयमुक्त जीवन जीने का अधिकार है।

➡बिहार- अंडरएज ड्राइविंग पर सरकार सख्त हो गई है। अब नाबालिगों के साथ माता-पिता पर भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

➡पंजाब- पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत मामले में नया मोड़ आया है। शादी से इनकार के बाद लापता हुईं गायिका का शव नहर से बरामद हुआ।

➡पाकिस्तान- RAW एजेंट से जुड़े खुलासों के बाद पाकिस्तान में हलचल तेज हो गई। सोशल मीडिया पर कई अकाउंट ब्लॉक किए जाने की खबर है।

➡नई दिल्ली- बिजली बिल विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रेलवे पर करीब 15 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ सकता है।

➡IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी चर्चा में रही।

1
0 views

Comment