तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर: 1 की मौत, 5 घायल
खाटूश्याम मंदिर के मुख्य सेवादार दिग्विजय सिंह चौहान की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग घायल हो गए जबकि 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में था। गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और कार्टून बरामद हुए हैं। यह गाड़ी श्री श्याम सेवा समिति से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।