NTPC नबीनगर स्टेज-II का निर्माण तेज, 2029 से यूनिट-4 से उत्पादन शुरू
औरंगाबाद/नबीनगर: NTPC नबीनगर में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख एल.के. बेहेरा ने पावर प्लांट के प्रदर्शन और नई उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2025-26 में नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना ने 12,932 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया, प्लांट लोड फैक्टर 78.28% रहा और यह बिहार की विद्युत आपूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
स्टेज-II के तहत 800 मेगावाट की तीन इकाइयों का निर्माण तेज गति से चल रहा है, जिसकी आधारशिला पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। निर्माण पूरा होने पर प्लांट की कुल क्षमता 4360 मेगावाट हो जाएगी और मार्च 2029 से यूनिट-4 से उत्पादन शुरू होगा। एल.के. बेहेरा ने बताया कि नई इकाइयों में Air Cooled Condenser System लगेगा जिससे पानी की खपत कम होगी और यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित होगी। साथ ही, NTPC नबीनगर CSR और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 22 से अधिक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास कार्य कर रहा है।