वाराणसी में बाबा भोलेनाथ के भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
➡वाराणसी- बड़ा लालपुर चांदमारी बाजार क्षेत्र में बाबा भोलेनाथ के भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। देर शाम से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए।
➡भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
➡इस अवसर पर शिवपुर विधानसभा 386 से भावी विधायक प्रत्याशी और शिवसेना नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
➡आयोजकों ने बताया कि समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा भी शामिल हुए।