logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गद सिसवनिया में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग तेज

पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम गद सिसवनिया, पोस्ट गद बहुवारी, पंचायत जैतापुर, थाना पलनवा, पिन कोड 845440 के ग्रामीणों और युवाओं ने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। सरकार की ओर से डिग्री कॉलेज बनाने का आदेश जारी होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा बनाए रखने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लागू की थी, लेकिन जमीन पर खेती जारी है।

ग्रामीणों और छात्रों का कहना है कि यदि गद सिसवनिया में डिग्री कॉलेज बन जाता है तो आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। विशेष रूप से बेटियों को पढ़ाई जारी रखने में बड़ी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर शीघ्र डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि क्षेत्र के छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

2
136 views

Comment