logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगढ़: डेली मार्केट निर्माण को लेकर किसानों की मांगें तेज

रामगढ़: गोला बाजार समिति में प्रस्तावित डेली मार्केट निर्माण को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें जोरदार तरीके से रखीं। किसानों ने उपायुक्त रामगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाजार निर्माण कार्य पूर्व निर्धारित नक्शे और सहमति के अनुसार ही किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न हो। किसानों ने बाजार परिसर में एक फीट ऊंचा चबूतरा बनाने और सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाने की भी मांग की है।

ज्ञापन में यह भी बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी की बैठक में कचरा प्रबंधन, दाल-भात केंद्र, सीसीटीवी कैमरा और सोलर लाइट जैसी सुविधाओं को शामिल करने पर सहमति बनी थी। किसानों ने निर्माण कार्य के दौरान इन सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त बाजार परिसर के विद्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित करने और तहसील कचहरी के सामने जर्जर भवन हटाकर पार्किंग स्टैंड बनाने की मांग भी की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में देवेंद्र दांगी, मधु महतो, दिनेश प्रसाद दांगी, सुशीला देवी, संजय कुमार, कामेश्वर रंगीला और गौतम महतो सहित कई किसान शामिल थे।

1
343 views

Comment