दादरी में मारपीट और फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार
दादरी ग्रेटर नोएडा : वादी और उसके पिता के साथ मारपीट करने तथा उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना दादरी में तत्काल संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त शस्त्र और डंडे बरामद किए गए हैं। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है, और जांच जारी है। ADCP ग्रेटर नोएडा ने इस सूचना की पुष्टि की है।