logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मनाई नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती


वाराणसी। जिला मुख्यालय परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं द्वारा नाथूराम गोडसे की 116वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता प्रवीण मिश्रा की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व चर्चा का केंद्र रहा।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके विचारों पर चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण मिश्रा ने कहा कि देशहित और राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि होनी चाहिए तथा युवाओं को इतिहास के विभिन्न पहलुओं को जानना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। साथ ही जरूरतमंदों के बीच मिठाई वितरण भी किया गया।
इस आयोजन में कई अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, लेकिन पूरे कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्था प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यों और संगठन क्षमता की सराहना की।

5
1312 views

Comment