logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी: जामो में सड़क हादसे में युवक अजय कुमार की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायत मामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गौरा का रहने वाला अजय कुमार (24)पुत्र राज बहादुर पासी देर रात बाजार से घर जा रहा था तभी पूरब गौरा के कटारी मोड़ के पास तेज रफ्तार होने के चलते युवक की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गईं। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामों भेजा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जामों थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। जहां पर मृतक की लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने के उपरांत पंचायतनामा भरते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

1
55 views

Comment