logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल-डीजल पर सख्ती: बोतल-ड्रम में बिक्री बंद, एक वाहन को दिन में सिर्फ एक बार मिलेगा ईंधन

डिजिटल डेस्क: जिले में पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी तथा जमाखोरी रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अब पेट्रोल पंपों पर बोतल, डिब्बे या ड्रम में खुले तौर पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही, किसी भी वाहन का टैंक एक बार फुल होने के बाद उसी दिन दोबारा तेल नहीं मिलेगा। यानी एक वाहन को दिन में केवल एक बार ही ईंधन दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि यह फैसला ईंधन की कृत्रिम कमी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिले में तेल की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन सप्लाई में तकनीकी और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण अस्थायी परेशानी सामने आई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि तेल कंपनियों से आपूर्ति आने में करीब 48 घंटे तक का समय लग रहा है। वहीं, मथुरा रिफाइनरी बंद होने की वजह से भी सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम लागू किए हैं।

आलू बेल्ट क्षेत्र होने के कारण जिले के कोल्ड स्टोरों में डीजल की खपत अधिक रहती है। ऐसे में प्रशासन ने कोल्ड स्टोर संचालकों को भी सख्त निर्देश जारी करते हुए ईंधन की जमाखोरी न करने की चेतावनी दी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल न खरीदें और अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता के सहयोग से व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी।

0
3162 views

Comment